Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’

ईशान खट्टर - फोटो सोर्स एक्स

फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंश के बैनर तले बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है, जिसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस ने शेयर की खुशी98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की घोषणा हो चुकी है। इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ‘होमबाउंड’ को जगह मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में ‘होमबाउंड’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। दुनियाभर से मिल रहे अपार प्रेम और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं।

15 देशों की फिल्मों से होगा मुकाबलाऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक पहुंचना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात मानी जाती है, क्योंकि यहां वही फिल्में पहुंचती हैं जिन्हें दुनिया की बेहतरीन कृतियों में गिना जाता है। अब ‘होमबाउंड’ को इस कैटेगरी में ब्राजील, जर्मनी, इराक, स्पेन, जापान समेत कुल 15 देशों की फिल्मों से मुकाबला करना होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फिल्म फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

‘होमबाउंड’ की कहानीफिल्म की कहानी दो दोस्तों, शेखर (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह भारत में जाति और धार्मिक भेदभाव की सच्चाई को सामने लाती है और दिखाती है कि कैसे दो दोस्त इन हालातों से लड़ते हुए अपनी जिंदगी संवारने की कोशिश करते हैं। कहानी में सुधा भारती (जाह्नवी कपूर) का किरदार उम्मीद और रोशनी की तरह उभरता है। फिल्म का क्लाइमैक्स लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी छूता है। फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं।

कान्स और टीआईएफएफ में भी बटोर चुकी है तारीफ’होमबाउंड’ पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ चुकी है। फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2025 में भी फिल्म को खूब सराहना मिली और यह पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड्स में सेकंड रनर-अप रही। अब ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने के बाद, ‘होमबाउंड’ भारत के लिए एक और ऐतिहासिक पल रचने की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

————-

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *