
New Delhi, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.
निर्णय पर बात करते हुए हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “Indian महिला हॉकी टीम की कोचिंग करना मेरे करियर का एक विशेष सम्मान रहा है. हालांकि व्यक्तिगत कारणों से मुझे पद छोड़ना पड़ रहा है, लेकिन मेरा दिल हमेशा इस शानदार टीम और इसकी आगे की सफलता के साथ रहेगा. मैं हॉकी इंडिया के साथ अपनी यात्रा को हमेशा याद रखूंगा और Indian हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके प्रयासों का समर्थन करता रहूंगा.”
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “हम हरेंद्र सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं. Indian हॉकी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दुनिया भर में जानी जाती है. हम जल्द ही एक उपयुक्त विकल्प की घोषणा करेंगे. हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.”
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम हरेंद्र सिंह के योगदान और समर्पण की सराहना करते हैं. हम उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं और यह सुनिश्चित करते रहेंगे कि Indian महिला टीम की क्वालिफायर की तैयारियां पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही जारी रहें.”
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
