वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली बार भागीदारी में मिला 8वां स्थान

वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली बार भागीदारी में मिला 8वां स्थान

New Delhi, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . भारत ने वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता 2025 में अपनी पहली भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 29 देशों में 8वां स्थान हासिल किया. Indian दल ने कुल एक रजत, दो कांस्य तथा तीन मेडलियन फॉर एक्सीलेंस पदक प्राप्त कर वैश्विक कौशल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. प्रतियोगिता में देश के 23 प्रतिभागियों ने 21 कौशल वर्गों में हिस्सा लिया.

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने पारंपरिक और तकनीक आधारित दोनों प्रकार के कौशलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग में मुस्कान ने रजत, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में कोमल पांडा ने कांस्य तथा रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन में शिवम सिंह और दिनेश आर ने कांस्य पदक जीता. सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट फॉर बिजनेस में मोहम्मद मफाज पीआर, वेब टेक्नोलॉजीज में आदित्य नंदन तथा इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशंस में धनुष एमजी को मेडलियन फॉर एक्सीलेंस मिला. महिला प्रतिभागियों ने नॉन-ट्रेडिशनल कौशलों में विशेष प्रदर्शन कर देश के पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में भारत का प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभा की रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में मिला हर सम्मान प्रतिभागियों की मेहनत तथा प्रशिक्षकों की समर्पित तैयारी को दर्शाता है.

प्रतियोगिता के लिए Indian प्रतिभागियों का चयन इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 के माध्यम से किया गया था. चयनित प्रतिभागियों ने कई महीनों तक उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों, सेक्टर स्किल काउंसिलों और वैश्विक विशेषज्ञों का सहयोग मिला. वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में 44 कौशल वर्गों में पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a Comment