महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत से बढ़ेगी पीतलनगरी की चमक, जिले से जुडी हैं टीम की दो किक्रेटर

women's cricket  विश्वकप में Indian  क्रिकेट टीम में शामिल दीप्ति शर्मा व स्नेहा राणा.

मुरादाबाद, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) . महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल आज (sunday ) काे हाेने जा रहा है. इस मैच पर जहां दुनिया भर की निगाहें रहेंगी, वहीं विश्व प्रसिद्ध पीतलनगरी मुरादाबाद के लिए भी आज का दिन ऐतिहासिक साबित हाेगा. इसकी वजह Indian टीम की दो धुरंधर खिलाड़ी दीप्ती शर्मा और स्नेह राणा का मुरादाबाद से जुड़ा हाेना है. इनमें जहां आगरा निवासी दीप्ति शर्मा डॉ भीमराव पुलिस अकादमी मुरादाबाद में डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण ले रही हैं, वहीं देहरादून निवासी स्नेहा राना मुरादाबाद रेल मंडल में कार्यरत हैं.

महिला क्रिकेट विश्वकप के आज हाेने वाले फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी. हर Indian क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना कर रहा है. Indian टीम में शामिल दीप्ति शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिनमें छह पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक के साथ कुल 157 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा. आठ मैचों में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें एक मैच में चार विकेट लेने का रिकार्ड भी शामिल है.

वहीं दूसरी ओर स्नेह राणा मैदान पर वह गेंदबाजी में Team India की रीढ़ साबित हुई हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने छह मुकाबले खेले हैं जिनमें 99 रन बनाने के साथ सात विकेट भी अपने नाम किए हैं. स्नेह की आक्रामक गेंदबाजी विपक्षी Batsman ों के लिए बड़ी चुनाैती साबित रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment