Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

इंडिगो ने खराब मौसम की वजह से आज पूरे नेटवर्क में 80 उड़ानें रद्द कर दीं

इंडिगो एयरलाइन के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के अधिकांश हिस्‍सों में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसका असर नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) सहित कई अन्‍य एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई है। घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर ‘खराब मौसम’ का हवाला देते हुए अपनी 80 उड़ानें रद्द कर दीं है।

एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार मुंबई, बेंगलुरु, कोचीन, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना और भोपाल जैसे दूसरे एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। दरअसल, सर्दियों और घने कोहरे की चादर ने भारत के आसमान पर अपना साया डाल दिया, जिससे इंडिगो को अपने घरेलू नेटवर्क पर 80 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं और हजारों यात्रियों के ट्रैवल प्लान खराब हो गए। इंडिगो ने कोहरे और शीतलहर के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट पर अभी भी कोहरे की स्थिति बनी हुई है और विजिबिलिटी में फिलाहल पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। इसके परिणामस्वरूप फ्लाइट मूवमेंट पर पहले हुआ असर दोपहर तक जारी रहने की संभावना है और कुछ देरी हो सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *