इंडिगो संकटः पटना हवाई अड्डे से सोमवार को 5 उड़ानें रद्द, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरु किया

इंडिगो संकट के बीच एयरपोर्ट पर यात्री अपने सामान के साथ

पटना, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) .

इंडिगो संकट अभी भी जारी है. पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से Monday को पांच उड़ानें रद्द की गई है. हवाई अड्डे पर sunday को लगातार छठे दिन विमान रद्द होने से यात्री भारी परेशानियों का सामना कर कर रहे हैं. कई लोग साक्षात्कार या अन्य जरूरी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके, जबकि कुछ दिनभर एयरपोर्ट का चक्कर लगाते रहे.

sunday को इंडिगो की चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों को जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रही. इसके अलावा, जो विमान आए-गए वे भी आधे घंटे तक विलंबित रहे.

Monday को पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले पांच विमान रद्द किये गए हैं. इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की फ्लाइट शामिल हैं. यात्रियों को व्यक्तिगत तौर पर विमान रद्द होने या विलंबित रहने की जानकारी दी जा रही है.

इंडिगो संकट को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) पटना से एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए sunday को संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त यात्री कोच लगाए गए. साथ ही एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी खोला गया है. हवाई यात्रियों के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 9771449159 जारी किया गया है.

दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. Monday को भी 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसके अलावा तेजस राजधानी में थर्ड एसी का एक और संपूर्ण क्रांति में सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे दोनों ट्रेनों में यात्री कोच की संख्या 22 से बढ़कर 23 हो गई है. पटना एयरपोर्ट पर 24 घंटे हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित यात्रियों को राहत मिली है.

पिछले छह दिनों में पटना से करीब 180 फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो पाई हैं. इस बीच, एयरलाइन ने दावा किया कि वह अपनी तय 2,300 डेली फ्लाइट्स में से 1,650 चलाने में कामयाब रही. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हालात सुधर रहे हैं और 10 दिसंबर तक नेटवर्क के स्टेबल होने की उम्मीद है.

8 से 11 दिसंबर के बीच पटना से 58 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी

इंडिगो की कुल 29 जोड़ी फ्लाइट्स—कुल 58 फ्लाइट्स—पटना से 8 से 11 दिसंबर के बीच कैंसिल रहेंगी. इसमें दिल्ली सेक्टर की 12 जोड़ी, हैदराबाद के लिए 5 जोड़ी, और कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए 4-4 जोड़ी फ्लाइट्स शामिल हैं. 8 दिसंबर की रात का दिल्ली का हवाई किराया बढ़कर 13,200 हो गया है, और उस तारीख को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की सभी फ्लाइट्स पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Leave a Comment