Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौरः नगर निगम का 60 मेगावाट सोलर पार्क लगभग तैयार, नवंबर से मिलेगी सस्ती बिजली

इंदौर नगर निगम का 60 मेगावाट सोलर पार्क

– ग्रीन बॉन्ड से हुआ देश का पहला बड़ा निवेश

इंदौर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय पर जलुद में बन रहे बहुप्रतीक्षित सोलर पार्क को लेकर महत्वपूर्ण बैठक महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित एजेंसी से जुड़े अधिकारी भी सम्मिलित हुए। महापौर ने बताया कि इंदौर नगर निगम द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और मां नर्मदा जल परियोजना पर आने वाले बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया 60 मेगावाट का सोलर पार्क लगभग तैयार हो चुका है। इस परियोजना को ग्रीन बॉन्ड के जरिए वित्तपोषित किया गया था, जिस पर देशभर के निवेशकों ने भरोसा जताया।

नगर निगम परिषद ने यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सोलर पार्क का भूमिपूजन किया था। अब अंतिम चरण में कनेक्शन और चार्जिंग कार्य की टेस्टिंग जल्द शुरू होगी और नवंबर से इस पार्क से बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।

इस परियोजना के शुरू हो जाने के बाद नगर निगम को हर माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये की बिजली बिल की बचत होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि कुछ ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़ी चुनौतियां हैं, जिन्हें शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।इंदौर देश का पहला नगर निगम होगा जिसने ग्रीन बॉन्ड से इतना बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा सोलर पार्क तैयार किया है। बहुत जल्द इसका लोकार्पण किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *