Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौरः मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न

इंदौरः मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न

इंदौर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में शुक्रवार को महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की महापौर सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त दिलीप कुमार यादव, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, नंदकिशोर पहाडिया, अभिषेक शर्मा बबलु, राजेश उदावत, मनीष शर्मा मामा, अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।

महापौर भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में बीआरटीएस कॉरिडोर इंदौर की आरसीसी बीम, एमएस रेलिंग एवं बस शेल्टर्स को तोडने के संबंध में प्राप्त ऑफर रेट की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत उपरोक्त कार्य को हटाने के साथ ही निविदा शर्त अनुसार निर्माण कार्य भी प्रारम्भ करने के संबंध में निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निगम वाहनों में पेट्रोल व डीजल के लीकेज के कारण निगम को क्षति होती थी, इसके लिये 2000 लीटर क्षमता स्मार्ट फयूल डिस्पेंसर टैंक (5 वर्ष संचालन एवं संधारण के साथ) क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके के डिजिटल सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक वाहन की फयूल खतप का रिकॉर्ड रखा जाएगा, निगम वाहनों में कितना डीजल/पेटोल भरा गया है, कब भरा गया है, आदि के संबंध मे मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे कि फयूल की क्षति होने की संभावना भी कम होगी, साथ ही स्मार्ट फयूल डिसपेंसर टैंक हेतु 30 हजार लीटर क्षमता पोर्टेबल सर्विस स्टेशन व 6 हजार लीटर क्षमता का ऑटोमेाबाइल डिस्पेंसर ऑपरेटर व डायसर सहित किराये से लेकर डीजल वितरण व्यवस्था हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर भार्गव ने बताया कि इंदौर देश मे स्वच्छता का पाठ सिखाता है, इंदौर स्वच्छता का मॉडल है, जिसके परिणाम स्वरूप इंदौर शासन के निर्देशनुसार स्वच्छता गुरू बनकर इंदौर के समीप देपालपुर नगर परिषद को स्वच्छता का पाठ पढाएगा और स्वच्छता अभियान में सहयोग करेगा, इसके लिये आगामी दिनों में नगर निगम एवं देपालपुर परिषद के मध्य एमओयु भी साइन होगा, ताकि इंदौर देपालपुर को भी स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग कर सके।

इसके साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में भविष्य में शहर की फायर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, 70 मीटर उंचाई के अग्निशमन कार्यार्थ हायड्रोलिक प्लेटफार्म क्रय रखखाव के साथ क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई, यह विशेष फायर टेंडर फिनलैंड से असेंबल होकर पहुचंेगा। बैठक में निगम स्वामित्व के अनुपयोगी सामग्री व पुराने वाहनों को निलाम करने हेतु सर्वेयर की नियुक्ति करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही बैठक में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत राशि रूपये 10.78 करोड की लागत से बिलावली तालाब तथा राशि रूपये 3.24 करोड की लागत से छोटा सिरपुर तालाब के विकास एवं जीर्णोद्धार संबंधित कार्यो की निविदा दर एवं अनुबंध करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *