Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नाबालिग झुलसा, पतंग लुटते वक्त हुआ हादसा, इलाज जारी

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नाबालिग झुलसा

इंदौर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में रविवार सुबह पतंग लूटते समय एक 8 वर्षीय नाबालिग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल नाबालिग का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह करीब 50 प्रतिशत झुलस चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि करंट किन परिस्थितियों में लगा।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लकड़ी मंडी इलाके में आठ वर्षीय नाबालिग गुड़िया को हाईटेंशन लाइन से झुलसने के बाद आसपास के लाेग पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद प्राथमिक उपचार कर उसे एमवाय अस्पताल भेजने की बात कही। अस्पताल में कर्मचारी मौके पर न होने के कारण स्थानीय निवासी संदीप पाल और लालू ने बच्चे को स्ट्रेचर पर उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। वर्तमान में बच्चे का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। रहवासियों के अनुसार, गुड़िया के परिजनों को काफी देर बाद सूचना मिली और वे सीधे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बच्चे को पतंग लुटते समय करंट लगने की आशंका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि किस परिस्थितियों में बच्चे को करंट लगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *