Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौरः मुंबई-आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम

इंदौरः मुंबई-आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में लगी आग

इंदौर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह दो ट्रकों में आग लग गई। इसकी लपटें और धुएं का गुबार एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मानपुर और महू की फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। आग लगने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ट्रक चालक राकेश ने बताया कि वह मुंबई के भिवंडी इलाके से इंदौर की लोहा मंडी के लिए केमिकल के डिब्बे लेकर जा रहा था। वह सोमवार सुबह मानपुर में चाय पीने के लिए रुका था। थोड़ी देर बाद ढाबे के एक कर्मचारी ने बाहर खड़े ट्रक में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचते ही देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि आग की चपेट में पीछे खड़ा एक अन्य ट्रक भी आ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *