Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आमजन को दी बहुउद्देश्यीय शिविर में योजनाओं की जानकारी

उत्तरकाशी जिला विधिक शिविर का आयोजन

उत्तरकाशी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विकास भवन परिसर में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में आमजन को उनके विधिक अधिकारों,सरकारी योजनाओं एवं न्याय तक आसान पहुंच के प्रति जागरूक किया गया।

जिला जज गुरु बख्श सिंह और जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि विधिक साक्षरता समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से आमजन को न केवल जानकारी मिलती है बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लोक अदालत एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। लोक अदालतों में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित और सरल तरीके से निस्तारण किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न केवल न्याय को सुलभ बनाती है,बल्कि समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को भी बढ़ावा देती है।

सचिव सिविल जज (एसडी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष रूप से उन लोगों के लिए कार्य करता है,जो आर्थिक,सामाजिक या शैक्षणिक कारणों से न्याय प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और लोगों को विधिक परामर्श,सरकारी योजनाओं,सामाजिक सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण,बाल संरक्षण एवं श्रमिक कानूनों से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान जिला जज और जिलाधिकारी ने स्टालों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीजन जयश्रीराणा,न्याययिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल,डीएफओ डीपी बलूनी,एसडीएम देवानंद शर्मा,शालनी नेगी,सीएमओ बीएस रावत,परियोजना निदेशक अजय सिंह,मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोटियाल,अध्यक्ष जिला बार संघ महावीर प्रसाद भट्ट,उपाध्यक्ष जिला बार संघ पवन दत्त जोशी,पूर्व अध्यक्ष जिला बार संघ जेपी नोटियाल,सीओ जनक पंवार,सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,सीवीओ एचएस बिष्ट,सीएओ एसएस वर्मा,अधिवक्ता अरविंद सिंह चौहान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *