Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

लोक कल्याण मेले में दी स्वनिधि योजना की जानकारी

सतपुली में आयोजित लोक कल्याण मेले में लोग

पौड़ी गढ़वाल, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

नगर पंचायत सतपुली के सभागार में बुधवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कल्याण मेले में शहरी विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान शहरी विकास विभाग के सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी ने स्ट्रीट वेंडर और बैंक अधिकारियों को स्वनिधि से समृद्धि एवं डिजिटल लेन-देन के महत्व पर जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने मेले में तीन लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर अपलोड किये।

सिटी मैनेजर ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये यह योजना बेहद लाभकारी है। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की अपील की। वहीं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पूनम ने स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर बडोनी, प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *