Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

किसान मेले में दी जानकारी

किसान मेले में आयोजित मौजूद अतिथि

पौड़ी गढ़वाल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जिले के सभी 15 विकासखंडों में किसान दिवस कार्यक्रम एवं किसान मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई।

पौड़ी ब्लाक सभागार में आयोजित किसान मेले में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। कहा कि फील्ड अधिकारी ग्रामों का भ्रमण करें और उनके फोन नंबर पंचायत भवनों पर प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा उपायों एवं वैज्ञानिक खेती के बारे में भी जागरूक करने को कहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अस्मिता नेगी आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *