Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

रोगियों के उपचार की गुणवत्ता बढ़ाने की दी जानकारी

सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागी

पौड़ी गढ़वाल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत कायाकल्प का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं व रोगियों के उपचार की गुणवत्ता को बढ़ाए जाने के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के सही तरीके से निस्तारण व चिकित्सा इकाईयों में पेड़ पौधे लगा कर साफ व स्वच्छ अस्पताल रखने आदि विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई।

सोमवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारुल गोयल द्वारा चिकित्सालयों में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने व कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर प्रतिभागियों को निर्देश दिए।

मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह द्वारा समय-समय पर चिकित्सालयों का असेसमेंट कर कायाकल्प चेकलिस्ट के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का आंकलन किए जाने के तरीको के बारे में जानकारी दी। बताया कि असेसमेंट जिला एवं राज्य स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर तक कराए जाते हैं। जिसमें मानको के अनुसार चिकित्सा इकाई में प्रदान की जा रही सुविधाओं का आंकलन कर भारत सरकार द्वारा चिकित्सा इकाई को पुरस्कृत किया जाता है।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर उषा रावत, डा. अमित मेहरा, संतोष सिंह, यशपाल चौधरी आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *