Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

अभय चौटाला के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला इनेलो प्रतिनिधिमंडल

इनेलाे नेता अभय चाैटाला व अन्य नेता राज्यपाल असीम घाेष से मुलाकात करते हुए

– फसल क्षति, धान घोटाला तथा ट्रैक्टर फीस के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में बुधवार को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष से मुलाकात कर कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसके बाद इनेलो कार्यालय में कांग्रेस, बीजेपी और जेजेपी से बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अभय सिंह चौटाला ने राज्यपाल को बताया कि जुलाई-सितंबर की भारी बारिश से हरियाणा के 12 जिलों में किसानों की लाखों एकड़ फसल तबाह हो चुकी है। आज भी कई क्षेत्रों में पानी भरा है, जबकि पड़ोसी पंजाब ने किसानों को 20,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे दिया है, हरियाणा सरकार अभी तक राशि तय ही नहीं कर पाई। उन्होंने मांग रखी कि खेतों से पानी निकालने और किसानों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मृत्यु को शहादत मानते हुए उनके परिवारों को सभी सरकारी सुविधाएं देने की मांग भी रखी। इसके साथ ही उन्होंने अलग राजधानी और विधानसभा परिसर के लिए हरियाणा की सही पैरवी न करने पर सरकार की आलोचना की, जिसके कारण केंद्र ने जमीन देने से इनकार कर दिया। इनेलो ने राज्यपाल को बताया कि फर्जी गेट पास के जरिए अन्य राज्यों का धान हरियाणा की मंडियों में बेचा गया, जिससे प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ।

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस 10 गुना बढ़ाकर किसानों पर बोझ डाला है। पहले भी केंद्र ने ट्रैक्टरों पर टोल टैक्स लगाया था, जिसे इनेलो के हस्तक्षेप से हटाया गया था। अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर के बाद विरोधी पार्टियों के छुटभैय्ये नेता मेरी छवि खराब करने में लगे हैं, लेकिन जितना वे मुझे टारगेट करेंगे, उतनी ही इनेलो मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को रोहतक में और भी बड़ी ज्वाइनिंग होगी। चौटाला ने कहा कि इनेलो विधायक शीतकालीन सत्र में एसवाईएल पर मजबूती से पक्ष रखेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *