Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल: कूलर के करंट से मासूम ने तोड़ा दम, घर में खेलते समय हुआ हादसा

कूलर के करंट से मासूम ने तोड़ा दम

भोपाल, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बजरिया इलाके में साेमवार सुबह घर में खेलते समय चार साल का मासूम कूलर के करंट की चपेट में आ गया। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घाेषित कर दिया। साेमवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें का साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शहजाद कपड़ा मील की चाल चांदबड़ स्टेशन बजरिया में अपने परिवार के साथ रहता है और फ्रूट का कारोबार करते हैं। घर में पत्नी के अलावा दाे बेटे चार साल का मोहम्मद साहिल और दो साल का छोटा भाई सोहेल है। परिजनाें ने बताया कि दोनों भाई सोमवार (आज) सुबह नाै बजे घर में खेल रहे थे। तभी एक कमरे में रखे चालू कूलर के पीछे साहिल ने भाई से छिपना चाहा। तभी कूलर पर हाथ लगाते ही साहिल को जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेसुध हो गया। तत्काल परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *