

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बीते 25 नवंबर को सुकली चौक हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन में सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटना जन्य स्थलों का विस्तृत निरीक्षण आज शुक्रवार को किया गया. रायपुर एआईजी ट्रैफिक पीएचक्यू से पहुंचे संजय शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हाईवे की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुझाव दिए.
आज शुक्रवार को हुए निरीक्षण में अतिरिक्त Superintendent of Police यातायात उदयन बेहार, एसडीएम सुब्रत प्रधान, आरटीओ गौरव साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी दलगंजन साय, नेशनल हाईवे के सब इंजीनियर विजय साहू, थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पांडेय, निरीक्षक लालन पटेल सहित यातायात विभाग का स्टाफ मौजूद रहा.
निरीक्षण के दौरान एआईजी संजय शर्मा ने इंजीनियरिंग सुधारों पर विशेष जोर देते हुए हाईवे किनारे फैली झाड़ियों को तुरंत साफ कराने, मुख्य मार्ग से अन्य मार्गों में मुड़ने वाले स्थानों पर उचित सांकेतिक संकेतक लगाने और सड़क संरचना को सुरक्षित बनाने जैसे निर्देश दिए. उन्होंने एम्बुलेंस की रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने की जरूरत पर भी जोर दिया.
दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से टीम ने जिले के अन्य प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थलों—खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुतपुरा तिराहा—का भी निरीक्षण किया. पुखराज–पुतपुरा तिराहे पर भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष उपायों का सुझाव दिया गया है.
प्रशासन का मानना है कि बताए गए उपायों के समय पर लागू होने से क्षेत्र में Road Accident ओं की संख्या में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा.
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
