Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

चम्पावत में ‘सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

चंपावत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ‘सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत की गई।टीम ने जिला अस्पताल चंपावत के आसपास स्थित कुल चार मेडिकल स्टोरों की गहन जांच की। इस दौरान दवा भंडारण व्यवस्था, आवश्यक लाइसेंस, बिक्री से संबंधित प्रावधानों और रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इनमें एक्सपायरी दवाओं को अलग से रखने और उनके उचित निस्तारण, शीत श्रृंखला का कड़ाई से पालन करने तथा बिना चिकित्सक की पर्ची के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री न करने के निर्देश शामिल थे।औषधि निरीक्षक हर्षिता ने स्पष्ट किया कि चिकित्सीय परामर्श के बिना कफ सिरप सहित अन्य नियंत्रित औषधियों का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी उल्लंघन पर नियमानुसार दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मेडिकल प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 45 दिनों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य किसी भी शिकायत या जांच की स्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है। इस संयुक्त निरीक्षण दल में सचिव भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक हर्षिता, वरिष्ठ उप निरीक्षक व प्रभारी कोतवाली चंपावत देवनाथ गोस्वामी और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *