Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

संसदीय राजभाषा समिति का निरीक्षण ईसीएल

सीएमडी को सम्मान पत्र देते मंत्री

आसनसोल, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भर्तृहरि महताब, संसद सदस्य (लोकसभा) की अध्यक्षता में सोमवार को आईटीसी रॉयल, कोलकाता में संसदीय राजभाषा समिति के 10 संसद सदस्यों द्वारा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड लिमिटेड (ईसीएल) का निरीक्षण किया गया। जिसमें ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा, कोयला मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार माणिक चंद पंडित एवं संयुक्त सचिव (राजभाषा) आस्था जैन की गुरुत्व उपस्थित रहीं।

ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा संसदीय सदस्यों को कंपनी में और अपने कमान क्षेत्र में हो रहे राजभाषा कार्यान्वयन तथा गतिविधियों से अवगत कराया गया। संसदीय समिति सदस्यों द्वारा ईसीएल में हो रहे राजभाषा कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कंपनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संसदीय समिति में ईसीएल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक धर्मशीला गुप्ता की सादर उपस्थित रहीं। धर्मशीला गुप्ता द्वारा ईसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति का समर्थन करते हुए विविध गतिविधियों से अन्य माननीय सदस्यों को अवगत कराया।

इस मौके पर ईसीएल की ओर से लगायी गई राजभाषा प्रदर्शनी का माननीय संसदीय समिति द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें माननीय सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय भाषा बांग्ला में प्रकाशित पत्रिका मृदंगार तथा हिंदी में प्रकाशित पत्रिका ज्योत्स्ना की प्रशंसा की गईं। महाप्रबंधक (राजभाषा) मदन मोहन कुमार तथा कंपनी सचिव रामबाबू पाठक के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में संसदीय राजभाषा समिति सदस्यों का निरीक्षण सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

ईसीएल के राजभाषा विभाग की ओर राजभाषा अधिकारी अजित कुमार सिंह एवं सुमेधा भारती उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *