Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

लखनऊ में रिश्वत लेते हुए दारोगा गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया दरोगा अमर कुमार

लखनऊ, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपित दारोगा को निलंबित कर दिया है।

पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या के इनायत नगर निवासी पीड़ित शशांक कुमार की कार पीजीआई थाना पुलिस ने सीज की थी। कार रिलीज कराने के लिए न्यायालय में अपील के बाद पीजीआई थाने से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसकी जांच दारोगा अमर कुमार कर रहे थे। उन्होंने जांच के नाम पर पीड़ित से रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर 20 दिसंबर की रात कार्रवाई की। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर चौकी भेजा गया। जैसे ही दारोगा ने रिश्वत की रकम ली, बाहर मौजूद टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान हाथ धुलवाने पर पानी का रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपित दारोगा को गोसाईगंज थाना ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। आरोपित 2023 बैच का दारोगा अमर कुमार मूलरूप से रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया का निवासी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *