Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

एसआईआर हेयरिंग प्रक्रिया में नेपाली महिला के पति को सशरीर उपस्थित रहने के निर्देश, महिला परेशान

कागज दिखाती नेपाली महिला

आसनसोल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मतदाता गहन पुर्निरीक्षण संशोधन एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में अपनी पति का नाम दर्ज करवाने के लिये नेपाली महिला एसआईआर सेंटर का चक्कर काट रही। जबकि उनका पति अपनी बीमार मां से मिलने नेपाल गया है।

बताया गया कि नारायण बहादुर छेत्री को निर्वाचन आयोग से नोटिस मिली है, लेकिन वे निर्धारित समय पर हेयरिंग सेंटर नहीं पहुंच पाये है। ईआरओ, एआरओ और बीएलओ ने नारायण बहादुर छेत्री को तमाम दस्तावेजों के साथ एसआईआर सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया था।

गौरलतब है कि आसनसोल के साउथ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 78़ स्थित एबी टाईम का निवासी एक नेपाली परिवार पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच भारी समस्या में फंस गया है। बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल की हेयरिंग सेंटर में सोमवार को उनकी पत्नी पूनम छेत्री नामक एक महिला अपने पति नारायण बहादुर क्षेत्री का स्कूल, कॉलेज सहित कई दस्तावेज लेकर पहुंची थी और वह एसआईआर सेंटर में मौजूद बीएलओ को अपने पति के तमाम दस्तावेजों को दिखाकर किसी भी तरह अपने पति को वैध मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की जिद्द पर अड़ी थी। इस बीच महिला ने एसआईआर सेंटर के सामने खड़े तृणमूल नेताओं सहित भाजपा नेताओं ने मामले में जांच अधिकारियों को उनकी ओर से मदद करने की गुहार लगाई। भाजपा नेताओं ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह निर्वाचन आयोग के नियम के खिलाफ कहीं नहीं जा सकते और ना ही वह कुछ इस मामले मे कर सकते हैं, ऐसे में अगर उनके पास उनके पति के तमाम दस्तावेज सही हैं और उनके पास मौजूद हैं तो वह अपने पति को निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार शारीरिक रूप से बुला ले। वहीं, तृणमूल नेताओं ने महिला की हो रही समस्या का सारा दोष भाजपा के ऊपर थोप दिया। तृणमूल ने कहा कि जब महिला अपने पति का सारा दस्तावेज दिखा रही है और विडियों कॉल पर बात भी करवा रही है।

तृणमूल ने बताया कि उनकी सास का तबीयत काफी खराब है और वह अपने माता जी से मिलने गया है। लेकिन हेयरिंग के दौरान मौजूद बीएलओ तथा ईआरओ उसकी बात को सुनने से इंकार कर दिया।

पूनम छेत्री ने कहा कि नेपाल में उनकी सास का तबीयत काफी ख़राब है, ऐसे में उनके पति अपनी बीमार मां को देखने गये हैं, जिस कारण वह वहां से आ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपने पति के तमाम दस्तावेजों को दिखा दिया और विडियों कालिंग मे भी बात करवा दी। बावजूद उसके यह लोग उनको शारीरिक रूप से एसआईआर सेंटर बुला रहे हैं, जिस कारण वह दुविधा में फंस गयी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *