उदयपुर, 17 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा sunday को आयोजित पटवार भर्ती Examination के दौरान रेजीडेंसी स्कूल के 8 शिक्षक-शिक्षिकाएं बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर के निर्देश पर Examination समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

एडीएम राठौड़ ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी के व्याख्याता गोवर्धनलाल लौहार, अध्यापक विनोद कुमार मीणा, अध्यापिका चंद्रलेखा जैन, व्याख्याता लावण्याप्रभा शर्मा, सोनल जडेजा, सुनीता गरासिया, श्रीमती अनिल और वरिष्ठ अध्यापक शिल्पा जैन को अभिजागर के रूप में ड्यूटी सौंपी गई थी. Examination के दिन सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद रहे.
Examination जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के चलते नोटिस जारी किया गया है और तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है. निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.
2 thoughts on “परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने पर रेजीडेंसी स्कूल के 8 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश”