Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : लुवास में अंतर-कक्षा लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी।

हिसार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

में अंतर-कक्षा लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति डॉ. विनोद कुमार

वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस टूर्नामेंट का संचालन छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप

गुप्ता कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सह-छात्र कल्याण निदेशक (खेल) डॉ. देवेंद्र

बिढान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए

कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते

हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह एवं लॉन टेनिस खेल

के अध्यक्ष डॉ. गौरव चराया भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते

हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अंतर-कक्षा लॉन टेनिस टूर्नामेंट में कुल 10 छात्र एवं 4 छात्राएं भाग ले

रही हैं। छात्रों को दो समूहों (ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी) में विभाजित किया गया है, जिसमें

प्रत्येक समूह में पांच खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता लीग आधार पर 15 अंकों के सर्वश्रेष्ठ

प्रारूप में खेली जा रही है।

गुरुवार को दूसरे ग्रुप-ए के आठ मैच निर्धारित हैं, जिनके आधार पर ग्रुप-ए

से दो सेमीफाइनलिस्ट चयनित किए जाएंगे। ग्रुप-बी के शेष लीग मुकाबले 19 दिसंबर को खेले

जाएंगे। टूर्नामेंट का समापन 20 दिसंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ होगा। टूर्नामेंट

के आयोजन की जिम्मेदारी आयोजक तरुण कादियान एवं अभिनव द्वारा निभाई जा रही है, जिनके

द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विश्वविद्यालय के सह-जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि लुवास में

इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्वस्थ,

सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य

में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *