Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, गोली लगी

गिरफ्तार चोर

फिरोजाबाद, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात अंतर्जनपदीय चोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 18 नवम्बर की रात्रि दो घरों में चोरी हुई थी। जिनके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण इंदल पुत्र दिवान सिंह, अजयपाल उर्फ अज्जू व विक्की का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने अभियुक्त विक्की को गिरफ्तार 4 दिसंबर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। जिसके कब्जे से चोरी का सामान आभूषण, आधार कार्ड, 1150 रुपए बरामद हुए। वही बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रामगढ़ के जंगलों में दो अन्य चोर माल बटवारा के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर उन्होंने दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम को 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिनकी घेराबन्दी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा संदिग्ध व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान इंदल पुत्र दीवान सिंह निवासी रायभा थाना अछनेरा जनपद आगरा के रूप में हुई है। जिसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, आभूषण, आधार कार्ड, मोबाइल फोन व चोरी के 1500 रुपए बरामद हुए है।

एएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त अजयपाल उर्फ अज्जू की तलाश की जा रही है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *