Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

अंतर डिवीजन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंतर डिवीजन बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मोहन आहूजा स्टेडियम, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर डिवीजन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन शानदार मुकाबलों और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ हुआ।

इस टूर्नामेंट में चार श्रेणियों—पुरुष टीम, महिला टीम, पुरुष एकल और महिला एकल में कुल 198 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टीम स्पर्धाओं में 136 और एकल स्पर्धाओं में 62 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और खेल की उत्कृष्टता को दर्शाया।

महिला टीम प्रतियोगिता में एनआईएनएल रही अव्वल

महिला टीम इवेंट में एनआईएनएल विजेता बनी, जबकि वेस्ट बोकारो ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरा स्थान शेयर्ड सर्विसेज को प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में पुरुष टीम इवेंट में टीएसजे ऑपरेशंस ने बाज़ी मारी। वहीं पुरुष टीम इवेंट में टीएसजे ऑपरेशंस ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनरल ऑफिस उपविजेता रहा, जबकि तीसरे स्थान पर टीएसएम रही। महिला एकल में अनन्या तिग्गा का दबदबा महिला एकल स्पर्धा में एनआईएनएल की अनन्या तिग्गा विजेता बनीं, वेस्ट बोकारो की दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं और तीसरा स्थान डी लिखिता को प्राप्त हुआ।

पुरुष एकल का खिताब सयान हाज़रा ने जीता

पुरुष एकल इवेंट में शेयर्ड सर्विसेज के सयान हाज़रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीएसजे ऑपरेशंस के आलोक मन्ना उपविजेता रहे और वेस्ट बोकारो के प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का उत्साह बढाया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य खेल अधिकारी मुकुल विनायक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन और खेल भावना के लिए बधाई दी।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *