
– संभागायुक्त की अध्यक्षता में महाकाल महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित
भोपाल, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Chief Minister डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार Madhya Pradesh में पहली बार धर्म नगरी उज्जैन में महाकाल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में धर्म एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे. खास बात यह है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा.
उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल महोत्सव के आयोजन के संबंध में मंगलवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में जानकारी दी गई कि महाकाल महोत्सव 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह व कार्यक्रम में संत, विचारकों और कथाकारों के आयोजन में सम्मिलित होने पर चर्चा की गई.
बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, Superintendent of Police प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, महाकाल महोत्सव 2026 समिति के सदस्य पद्म भगवतीलाल राजपुरोहित, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति प्रशासक, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ,डॉ श्रीराम तिवारी , डॉ. रमण सोलंकी, प्रशांत पौराणिक, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कपिल मिश्रा, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग गौतम अहिरवार, महंत रामेश्वर दास महाराज, महंत विनीत गुरू महाराज, नरेश शर्मा, रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, पं. चन्द्रन व्यास, पं. नारायण व्यास, दिनेश दिग्गज कवि, मुकेश जोशी, पंडित ललित महंत, आशीष शर्मा (गुरू), राजेश शर्मा, रामजी शर्मा, पं. राजशेखर व्यास आदि उपस्थित थे.
बैठक में बताया गया कि 14 से 18 जनवरी तक होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में शिव तत्व की अनुभूति दर्शन कला और जन उत्सव का समन्वय देखने को मिलेगा. राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. अंतरराष्ट्रीय विचारक, संत और आध्यात्मिक गुरु अपने विचार व्यक्त करेंगे. लोक कला, बैंड, बहुरूपिए, प्रदर्शनी और पतंग उत्सव जैसे आयोजन देखने को मिलेंगे और भव्य शिव बारात भी निकाली जाएगी. इस आयोजन में उज्जैन के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थानों जैसे काल भैरव मंदिर, चिंतामन गणेश, गढ़ कालिका व भर्तहरि गुफा को केंद्रित किया जाएगा. आयोजन में शामिल होने के लिए आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी, कैलाश आनंद महाराज, जग्गी वासुदेव महाराज, रविशंकर मोरारी बापू, कुमार विश्वास, आरिफ मोहम्मद खान को आमंत्रण दिया जाएगा.
बैठक को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आयोजन की तैयारी चल रही है. आज पहली बैठक हुई है. महाकाल मंदिर और कला से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल हुए. 14 से 18 जनवरी तक यह आयोजन होगा. इस आयोजन में अलग-अलग दिन क्या हो इस पर चर्चा की गई. महाकाल मंदिर से जुड़ी सभी बातें इस महोत्सव में देखने को मिलेगी और यह पहला वर्ष है इसे आने वाले समय में निरंतर किया जाएगा.
बैठक में शामिल वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि Chief Minister डॉ. मोहन यादव का विचार था कि महाकालेश्वर सृष्टि के रचयिता है. उन्होंने यहां निवास किया. भगवान के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो. यह पहला वर्ष है. इस आयोजन में महाकाल मंदिर न्यास, वीर भारत न्यास, त्रिवेणी न्यास सहित स्थानीय संस्था शामिल होगी. शहर भर में इस आयोजन का उत्सव हो ऐसा करेंगे.
(Udaipur Kiran) तोमर
