New Delhi, 22 अगस्त (Udaipur Kiran). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज Bihar के गया में आयोजित एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस, राजद और वाम दलों पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दल Bihar के लोगों का अधिकार घुसपैठियों को देना चाहते हैं, लेकिन सरकार किसी भी हालत में घुसपैठियों को लोगों के अधिकारों पर कब्जा नहीं करने देगी.

प्रधानमंत्री ने गया से 13 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर Bihar के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और Chief Minister नीतीश कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री ने अपने लाल किले के भाषण में उठाए गए डेमोग्राफिक मिशन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से चुन-चुनकर सभी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि सरकार घुसपैठियों को अधिकारों पर डाका नहीं डालने देगी.
प्रधानमंत्री ने संसद में पेश संविधान संशोधन विधेयक का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार करने वाले को न सिर्फ जेल जाना पड़ेगा, बल्कि उसकी कुर्सी भी छिन जाएगी. इस कानून के तहत अगर कोई Chief Minister , मंत्री या प्रधानमंत्री गिरफ्तार होता है तो 30 दिन के भीतर जमानत लेनी होगी, अन्यथा 31वें दिन पद छोड़ना पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता संविधान की मूल भावना है और सरकार उसे टूटने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि कांग्रेस की सरकारों पर कई घोटाले हुए हैं.
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, लेफ्ट और राजद के विधेयक विरोध को लेकर सवाल उठाया कि उनके ऐसे रवैये से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि अफसर 50 घंटे जेल में रहने पर निलंबित हो जाता है लेकिन मंत्री जेल में बैठकर फाइलें साइन करते हैं.
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया और कहा कि Bihar की धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं जाता. ऑपरेशन सिंदूर ने देश की रक्षा नीति में नया बदलाव लाया है. अब आतंक फैलाकर कोई नहीं बच सकेगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में Bihar में चौतरफा विकास हो रहा है, जबकि लालटेन के राज में राज्य लाल आतंक से ग्रसित था और लोगों को पलायन करना पड़ता था. कांग्रेस के एक Chief Minister ने यहां तक कहा था कि वे Bihar के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे.
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत रोजगार योजना का जिक्र किया, जिससे Bihar के युवाओं को लाभ मिलेगा. योजना के तहत पहली नौकरी करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार 15,000 रुपये देगी और रोजगार देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि गया की पावन भूमि से 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जिसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास के बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. इनसे राज्य के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे. उन्होंने पीएम आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए जा चुके हैं.