Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

स्टॉक मार्केट में अर्बन कंपनी की धमाकेदार एंट्री, आईपीओ निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा

नई दिल्ली, 17 सितंबर (Udaipur Kiran News)। होम और ब्यूटी सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त शुरुआत की और अपने आईपीओ निवेशकों को बड़ा मुनाफा दिलाया। कंपनी के शेयर 103 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी हुए थे और बीएसई पर करीब 56% प्रीमियम के साथ 161 रुपये पर तथा एनएसई पर 162.25 रुपये पर लिस्ट हुए।

Urban Company IPO

लिस्टिंग के बाद खरीदारी के जोरदार सपोर्ट से शेयर और चढ़ा। सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार में यह 172.15 रुपये तक पहुंच गया। इस तरह अब तक निवेशकों को करीब 67.14% का रिटर्न मिल चुका है।

अर्बन कंपनी का 1,900.24 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 से 12 सितंबर के बीच खुला था और इसे निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। यह आईपीओ कुल मिलाकर 108.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का पोर्शन 147.35 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का पोर्शन 77.82 गुना, रिटेल इन्वेस्टर्स का पोर्शन 41.49 गुना और कर्मचारियों का पोर्शन 42.55 गुना सब्सक्राइब हुआ।

इस आईपीओ के तहत 472.24 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए और साथ ही 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 13,86,40,774 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये बेचे गए। कंपनी ने कहा है कि जुटाई गई राशि का उपयोग नई टेक्नोलॉजी व क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर अधिग्रहण, ऑफिस लीज पेमेंट, मार्केटिंग और अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

वित्तीय स्थिति की बात करें तो कंपनी की बैलेंस शीट पिछले वर्षों में लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में जहां कंपनी को 312.48 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था, वहीं 2023-24 में यह घटकर 92.77 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने शानदार वापसी करते हुए 239.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

राजस्व में भी कंपनी ने जोरदार उछाल दर्ज किया है। यह 31% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 1,260.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी दौरान कंपनी का रिजर्व और सरप्लस भी बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर में 2,646.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *