आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद जिला के नए एसपी

आईपीएस प्रभात कुमार

रायपुर 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आईपीएस प्रभात कुमार को Chhattisgarh के महासमुंद जिला में Superintendent of Police की जिम्मेदारी दी गई है. प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एसआईबी में Superintendent of Police के तौर पर सेवाएं दे रहे थे. प्रभात 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर है. यह आदेश आज साेमवार काे Chhattisgarh गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जारी किया है.

उल्लेखनीय है कि प्रभात कुमार ने 2019 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की. सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग रायगढ़ जिले में हुई. रायगढ़ जिला में वे कोतरारोड़ थाना प्रभारी रहें. रायगढ़ के बाद दुर्ग जिले में सीएसपी छावनी के पद पर पदस्थ रहे. दुर्ग के बाद एडिशनल एसपी सुकमा रहे. वे नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं.

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment