
– Chief Minister डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए दी बधाई- Chief Minister डॉ. यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित
भोपाल, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्य प्रदेश के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पहले मंगलवार को अपने संबोधन में रायपुर (Chhattisgarh) में हुई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कॉन्फ्रेंस में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में 9वी रैंक प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि अपराध के ग्राफ, आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने की अवधि, स्वच्छता, अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यवहार जैसे 70 मापदंडों के परीक्षण के आधार पर प्राप्त यह रैंक प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया. Chief Minister डॉ. यादव ने मल्हारगढ़ थाने के पूरे स्टॉफ को भी बधाई दी.
Chief Minister डॉ. यादव ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 44वें Indian अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यों की श्रेणी में Madhya Pradesh मंडपम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक प्राप्त होने की बधाई भी दी. एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित मेले में Madhya Pradesh के मंडप को ग्वालियर किले की थीम पर विकसित किया तथा मंडपम केन्द्र में मुरैना जिले के 64 योगिनी मंदिर को दर्शाया गया था.
मध्यप्रदेश मंडपम में प्रदेश की विश्व धरोहरों खजुराहो, सांची स्तूप और भीमबेटका के साथ प्रस्तावित धरोहर स्थलों, विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सवों, हस्तशिल्प, हाथकरघा, जी.आई., एक जिला एक उत्पाद को भी सजाया गया. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि लुटियन्स ने जब Indian संसद भवन का डिजाइन तैयार किया था तब उन्होंने भारत वर्ष की प्रसिद्ध इमारतों के डिजाइन बुलवाए थे, जिसमें से उन्होंने मुरैना जिले के 64 योगिनी मंदिर का चुनाव किया था. इसके आधार पर ही लुटियन्स ने Indian संसद भवन का निर्माण कराया था.
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
