Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

विकसित राष्ट्र के लिए एस.आई.आर अभियान को सफल बनाना जरूरी: कृष्ण बेदी

पानीपत बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

पानीपत, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत जिला भाजपा कार्यालय परिसर में हरियाणा के समाजिक,न्याय ओर अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंनेे कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन में कार्यकताओं को अन्य से अधिक सम्मान दिया जाता है और पार्टी कार्यकर्ता भी राष्ट्रवाद ओर अंत्योदय की भावना से कार्य करते हैं, ताकि समता मूलक समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि देश के पास प्राकृतिक और कृत्रिम विकास के संसाधन सीमित है लेकिन देश की जन्मदर से कई गुना अधिक रफ्तार से देश की जनसंख्या बढ़ गई है यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करना है तो राष्ट्र स्तर पर एस.आई.आर अभियान को सफल बनाना होगा इस लिए देश का हर नागरिक एस.आई.आर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे।

यही नहीं मजबूत लोकतंत्र के लिए भी चुनाव सुधार करना ज़रूरी हो गया है और निष्पक्ष चुनाव के लिए एस.आई.आर अभियान को सफल बनाना भी आवश्यक हो गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा जिला दुष्यन्त भट्ट ने कहा कि पानीपत जिला यू तो हमेशा ही भाजपा विजयी बनाने में सबसे आगे रहा है,अब स्वदेशी ओर आत्म निर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के सभी प्रयास कर रहा है। जिला सचिव रविन्द्र रावल ने बापौली क्षेत्र की सामूहिक समस्या को उठाया, इसी प्रकार कृष्ण किवाना, धर्मपाल जागलान अंतर सिंह और कुलदीप जांगडा ने अपने क्षेत्रों की समस्या को उठाया। उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, रोशन लाल माहला, जिला सचिव कृष्ण दुग्गल, बलिंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *