Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः भाजपा विधायक विश्नोई ने उठाया एसआईआर में 1200 संदिग्धों के मिलने पर सवाल

भाजपा विधायक विश्नोई ने उठाया जबलपुर में 1200 संदिग्धों के मिलने पर सवाल

जबलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 1200 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सामने आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या एक लाख से भी अधिक हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति गंभीर सुरक्षा संकेत है, जिसका तत्काल संज्ञान लेना आवश्यक है। विश्नोई के अनुसार, पिछले 12 वर्षों से पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को निरुद्ध नहीं कर पा रही, क्योंकि 2012 में तत्कालीन डीजीपी द्वारा निरुद्ध करने का अधिकार रोक दिया गया था।

विधायक ने बताया कि नए कानून ‘भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता’ की धारा 128 में डिटेंशन का प्रावधान मौजूद है, लेकिन प्रदेश में इसका क्रियान्वयन अब तक नहीं हुआ है, जिससे पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि डिटेंशन के अधिकार को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि अवैध रूप से रह रहे विदेशी या पहचानहीन व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। विश्नोई ने कहा कि यह मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील विषय है। विधायक के सवाल ने प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों को चिंतित कर दिया है। वहीं विधायक विश्नोई के राष्ट्र कि सुरक्षा कि चिंता से जुड़े सवाल उठाने पर जनता में खासी प्रतिक्रिया देखि जा रही है । लोगों का कहना है कि बाकी जनप्रतिनिधि भी ऐसे ही सम्वेदनशील होने चाहिए। वैसे भी विश्नोई अपनी मुखर शैली के लिए शुरू से ही जाने जाते हैं ।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *