Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः प्रसव के दौरान ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से गाय की मौत

प्रसव के दौरान ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से गर्भवती गाय की मौत

जबलपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय तिलक भूमि तलैया में एक गर्भवती गाय प्रसव के दौरान ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से मौत हो गई। इस दौरान अर्धप्रसव अवस्था के कारण नवजात भी कालकवलित हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक गर्भवती गाय नवजात बछड़े को जन्म देने ट्रांसफार्मर के पास आकर लेट गई, इसी दौरान गाय की करंट से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गाय प्रसव के लिए लेटी, इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर के तारों के संपर्क में आई तथा उसके प्राण निकल गए।

उल्लेखनीय है कि तिलक भूमि तलैया में लगे ट्रांसफार्मर से कई जानवर कालकवलित हो चुके हैं। इसके पूर्वी एक बैल को ट्रांसफार्मर से करंट लग गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।

चूंकि इस जगह पर चारा मंडी है इसलिए बहुतायत में गाय एवं बैल तथा अन्य जानवर मौजूद रहते हैं। हर समय बड़ी संख्या में मौजूदI जानवरों को इन खुले पड़े ट्रांसफार्मर से मौत का खतरा बना रहता है। खासकर बारिश के दौरान जानवर इसका शिकार हो जाते हैं। बहरहाल जो भी हो परंतु इंसानी लापरवाही से एक बेजुबान मां अपने बच्चे को जन्म देने के दौरान ही मौत के आगोश में चली गई। आक्रोशित नागरिकों ने नीचे लगे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने से कहा परंतु लापरवाही के आलम में गौ हत्या जैसा दुर्घटित पाप लगातार लग रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *