Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः होटल के कमरे से मिली लाश, सल्फास का पैकेट मिला

होटल के कमरे से मिली लाश, सल्फास का पैकेट मिला

जबलपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में नागपुर-रीवा हाईवे पर स्थित एक होटल के कमरे से शुक्रवार को 39 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चंद्रेश केवट निवासी छत्तरपुर गांव, पनागर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चंद्रेश बुधवार रात होटल पहुंचा था और अकेले ही कमरा बुक कराया था। इसके बाद से वह कमरे में ही था। होटल प्रबंधन के अनुसार गुरुवार को पूरे दिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला, लेकिन व्यस्तता के चलते किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह जब स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर चंद्रेश मृत अवस्था में मिला। उस समय कमरे का एसी, पंखा और टीवी चालू थे। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। कमरे से सल्फास का पैकेट बरामद हुआ है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार रात चंद्रेश ने आखिरी बार अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक परिजन उसे खोजते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पनागर थाने में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंद्रेश सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *