Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल घोटाले की शिकायतों के मामले में ईओडब्ल्यू की विक्टोरिया अस्पताल में दविश

मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल घोटाले की शिकायतों के मामले में ईओडब्ल्यू ने दी विक्टोरिया अस्पताल में दविश

जबलपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार को शासकीय जिला अस्पताल विक्टोरिया में दबिश दी। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल घोटाले के मामले को लेकर टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

सूत्रों की मानें तो ईओडब्ल्यू साल 2009 से 2020 के बीच मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल व अन्य दस्तावेजों को मांग रहा था। लेकिन 17 बार पत्र लिखने के बाद भी जब जबाव नहीं मिला तो गुरुवार को टीम ने जिला अस्पताल के एकाउंट सेक्शन से दस्तावेजों को जप्त कर लिया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला अस्पताल में वर्षों से चली आ रही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। मिली शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि जिला अस्पताल में दवाओं की खरीद,उपकरणों के रखरखाव और निर्माण कार्यों में बिलों में हेराफेरी,ओवरपेमेंट और फर्जी टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है।

अधिकारियों ने वर्ष 2009 से 2020 तक के वित्तीय दस्तावेज, बिल,भुगतान विवरण और स्टोर रजिस्टर अपने कब्जे में लिए हैं। शुरुआती जांच में पाया गया कि इन वर्षों के दौरान अस्पताल में कार्यों में अनियमितताएं की गई थीं। टीम में जबलपुर और भोपाल मुख्यालय से आए अधिकारी शामिल थे। उन्होंने अस्पताल के लेखा विभाग,दवा आपूर्ति शाखा, स्टोर और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड रूम में एक साथ दस्तावेजों की जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई अधिकारी और कर्मचारी रिकॉर्ड पेश करने में जुट गए।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *