Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः नाबालिक से सरेराह मोबाइल लूटा पुलिस ने किया मामला दर्ज

नाबालिक से सरेराह मोबाइल लूटा पुलिस ने किया मामला दर्ज

जबलपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोतवाली थाना अंतर्गत अपने घर लौट रहे नाबालिग से सरेराह बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली थाना अंतर्गत तमरहाई क्षेत्र से अपने घर जा रहा था तभी अचानक बाईक पर सवार तीन बदमाश आए एवं उन्होंने मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया तथा तेजी से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित बाईक सवारों के पीछे दौड़ा परंतु वे नजरों से ओझल हो गए।

घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली थाने के एसआई अनिल गौर के अनुसार अज्ञात बाईक सवारों द्वारा मोबाइल झपटने की घटना सामने आई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है, तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ जाल बिछा दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *