Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः जुम्मे की नमाज दूसरे मौलाना के पढ़ने के बाद हुए विवाद में मस्जिद सील

मस्जिद सील

जबलपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान विवाद हो गया। दरअसल अंसार नगर नमाज़गाह में जुम्मे की नमाज़ से पहले उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब मस्जिद के मौलाना के अलावा उनके स्थान पर दूसरे मौलाना ने नमाज़ पढ़वा दी। यह बात स्थानीय नमाजियों को नागवार गुजरी। इसके बाद मस्जिद के भीतर शुरू विवाद देखते ही देखते दो कमेटियों के बीच टकराव में बदल गया।

नमाजियों के टकराव को देखते हुए आसपास के रहवासी भी मौके पर जुटने लगे जिस माहौल में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद तीन थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मस्जिद के नियमित इमाम मौलाना रियाज अहमद की तबीयत खराब होने के कारण कमेटी ने दूसरे इमाम को बुलाया था। कुछ लोगों ने उन्हें वहाबी विचारधारा से जुड़ा बताकर विरोध शुरू कर दिया। इसी बात पर दूसरे मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाए कि जिस मौलाना ने नमाज़ पढ़ाई, वह इस मस्जिद में नमाज़ पढ़वाने के अधिकृत नहीं थे। जिसके बाद मस्जिद के अंदर ही जमकर विवाद हो गया जिससे तनाव फैल गया।

हालात बिगड़ते देख एसडीएम पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे उन्होंने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया परंतु कोई हल नहीं निकला इसके बाद लेकिन विवाद शांत न होने पर एहतियातन मस्जिद के गेटों पर ताला लगवाकर प्रशासनिक सील लगा दी गई। एसडीएम पंकज मिश्रा के अनुसार यह कदम केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है, ताकि शाम की नमाज़ तक कोई अप्रिय स्थिति न बने। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, और विवाद सुलझते ही मस्जिद को खोल दिया जाएगा। वही दोनों पक्षों के बुजुर्ग इस मामले में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं एवं आपस में बैठकर मामला सुलझाने की बात कर रहे हैं

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *