Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः जुआं फड़ पर पुलिस का छापा, 13 गिरफ्तार

जुआफड़ पर पुलिस का छापा,13 गिरफ्तार

जबलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस और छोटी दीपावली के बीच शहर में संगठित रूप से चल रहे जुआं फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 जुआडिय़ों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में थाना गोरखपुर की टीम ने कृपाल चौक और दशमेश द्वार गुरूद्वारा के पास जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। छापेमारी के दौरान जुआडिय़ों के पास से 73,520 रुपए नगद, 14 मोबाइल और 5 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। मौके पर ताश के पत्तों की दो गड्डियां भी मिलीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख 95 हजार 520 रुपए आंकी गई। गिरफ्तार जुआडिय़ों में आकाश मल्लाह, अमन पाल, कृष्णा चतुर्वेदी, गोविंद ठाकुर, जसप्रीत सिंह, पुनीत सिंह, रोहित विश्वकर्मा, करमचंद कोल, किसन रैदास, सूरज सेठिया, विक्रांत कौशल, संजय पटैल और सोनल कुमार दुबे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ संचालक बड़े स्तर पर जुआ खिलाने के लिए जुआरियों को भोजन, वाहन और सुरक्षा का भरोसा देते हैं और इस दौरान करोड़ों रुपए का दांव खेला जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *