Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

टैब,स्मार्ट फ़ोन और साइकिल मिलने पर खिलखिलाए विद्यार्थी

जबलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर 22 नवंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विशिष्ट अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा, विशेष उपस्थिति के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र पोधड़े, महानगर मंत्री आर्यन पुंज एवं महानगर छात्र प्रमुख सुश्री तृषा पांडे भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्षपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान हेतु किए गए प्रयासों एवं उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही युवा पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अभाविप के प्रदेश मंत्री एवं केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र, समाज, इतिहास, संस्कृति एवं समसामयिक ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था,यह प्रतियोगिता केवल जीतने के लिए नहीं अपितु सीखने की प्रतियोगिता है एवं भारत का जेन-जी विनाशकारी नहीं अपितु सृजनकारी एवं उत्कृष्ट सोच रखता इस प्रतियोगिता ने बताया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार के वैचारिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

इसके पश्चात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार अखिल राजभर को स्मार्ट टैब, द्वितीय पुरस्कार समृद्धि चौधरी को स्मार्ट फ़ोन, तृतीय पुरस्कार संजना बरखड़े को साइकिल से पुरस्कृत किया गया, सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *