Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर : लोक निर्माण मंत्री ने उमरिया गौशाला में की भगवान गोवर्धन की पूजा

लोक निर्माण मंत्री ने उमरिया गौशाला में की भगवान गोवर्धन की पूजा

जबलपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय संस्कृति एवं पंरपराओं तथा प्रकृति के सरंक्षण और पशुधन संवर्धन के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज यहाँ उमरिया स्थित गौशाला में पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज भी उनके साथ थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री सिंह ने जबलपुर और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी तथा उनकी उन्नति एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

स्वामी नृसिंह दास जी महाराज और संत ज्ञानेश्वरी दीदी के सान्निध्य में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर एवं दामोदर सोनी, क्षेत्रीय पार्षद रजनी सुरेंद्र साहू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, संदीप जैन भी मौजूद थे।

इसके पहले गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने नगर निगम द्वारा संचालित उमरिया गौशाला पहुँचने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गायों की पूजा भी की। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री सिंह ने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नृसिंह दास जी महाराज एवं संत ज्ञानेश्वरी दीदी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी नृसिंहदास जी महाराज ने भी लोक निर्माण मंत्री सिंह का शाल और श्रीफल भेंटकर अभिनन्दन किया।

गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में स्वामी नृसिंह दास जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुये इस पर्व के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश में शासकीय स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को साधुवाद भी दिया। स्वामी नृसिंह दास जी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति से मनुष्य के जुड़ाव का प्रतीक भी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *