Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः भाभी को भगाकर ले जाने का आरोप निकला झूठा, विवाद के बाद खुद छोड़ा था घर

भगाने का आरोप निकला झूठा, विवाद के बाद खुद घर छोड़ा था, पुलिस ने सौंपा परिजनों को

जबलपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । घमापुर थानांतर्गत कुछ दिनों पहले ननद द्वारा भाभी को भगाकर ले जाने के आरोप का विचित्र मामला सामने आया था। जिसको लेकर पुलिस ने विस्तृत जांच की। जिसमें यह पूरा मामला झूठा निकला। थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने शनिवार को बताया कि आशुतोष बंसल ने अपनी बहन पर भाभी को भगाने का आरोप लगाया था, परंतु जांच में यह आरोप पूर्णत: निराधार साबित हुए।

दरअसल, आशुतोष बंसल की पत्नी का अपने पति से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते पत्नी खुद ही घर छोड़कर चली गई थी। उसके बाद पति आशुतोष ने 17 अगस्त को थाना घमापुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और संदेह जताया था कि उसकी मामा की बेटी ने संध्या को भगा लिया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और गायब पत्नी को बरामद किया गया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह पति के उत्पीडऩ से परेशान होकर घर छोड़कर गई थी और अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पत्नी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरहाल जो भी हो परंतु जो आरोप लगाए गए थे उसको लेकर यह खबर सुर्खियों में रही।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *