Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन मजदूर घायल

भगाने का आरोप निकला झूठा, विवाद के बाद खुद घर छोड़ा था, पुलिस ने सौंपा परिजनों को

जबलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में शहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 281 और 125 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण उर्फ कृष्णा कुमार मरावी निवासी ग्राम भरद्वारा रैयत, मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथी लगभग 15 दिन पहले रायसेन के गेरतगंज में मजदूरी करने गए थे। काम समाप्त होने के बाद वे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1132 से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह लगभग 4:30 बजे विमल वेयरहाउस के सामने अमन ढाबा के पास जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णा कुमार के पीठ और जांघ में चोटें आईं, जबकि उसके साथी संतोष मरावी निवासी कुम्मी और काशीराम उइके निवासी भर, रारा माला मंडला को हाथ, पैर, सिर और शरीर में चोटें आईं।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *