Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः स्टेशन में हंगामा, यूपीआई पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने यात्री की घड़ी छीन ली

स्टेशन में हंगामा, यूपीआई पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने यात्री की घड़ी छीन ली,

जबलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां यूपीआई पेमेंट फेल होने पर समोसा बेचने वाले वेंडर ने यूपीआई पेमेंट फेल होने पर एक यात्री के साथ अभद्रता करते हुुुए उसकी घड़ी छीन ली। जानकारी के अनुसार, यात्री ने वेंडर से दो समोसे खरीदे थे और यूपीआई से भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। यात्री समोसा छोड़ जाने लगा, तो वेंडर ने उसकी कॉलर पकड़कर उसे रोक लिया। वेंडर ने न सिर्फ यात्री को धमकाया, बल्कि उसकी कलाई से घड़ी जबरन उतरवा ली।

यह पूरी घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर कुछ दिन पूर्व हुई और 34 सेकंड के एक वीडियो में कैद हो गई। रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर एक युवक ने शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक ने तत्काल संज्ञान लिया और वेंडर की पहचान कराई। आरपीएफ ने आरोपी वेंडर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। साथ ही, उसका वेंडिंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *