Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद को नहीं मिली यात्रा निकालने की अनुमति, पुलिस–प्रशासन अलर्ट

शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद को नहीं मिली यात्रा निकालने की अनुमति पुलिस–प्रशासन अलर्ट

जबलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्ष निकल जाने वाली शौर्य यात्रा की अनुमति प्रशासन ने रद्द कर दी है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र के बीच जुलूस मार्ग होने एवं शहर की शांति भंग होने का हवाला देते हुए इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

विश्व हिंदू परिषद के सुमित सिंह ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए बाकायदा एसडीएम कार्यालय से अनुमति मांगी गई थी। परंतु प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। प्रशासन की इस कदम का हम विरोध करते हैं। वही हिंदू रक्षा दल प्रदेश प्रमुख विकास खरे का कहना है कि पुलिस प्रशासन शहर को बांटने में लगा हुआ है। जब दूसरे धर्म के लोग हिंदू क्षेत्र से अपने जुलुस अदि निकाल सकते हैं तो फिर यात्रा निकालने में क्या परेशानी है।

जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय के अनुसार, शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में गस्त बढ़ा दी गई है। वहीं अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने शहर के नागरिकों से अपील की है की सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर,लाइक या कमेंट न करें। पुलिस अधीक्षक ने अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी है।

प्रशासन शौर्य दिवस को लेकर चाकचौबंद है। संवेदनशील क्षेत्रों की गस्त बढ़ा दी गई है एवं वहां सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। 6 दिसंबर 1992 को हुए विवादित ढांचा ढहाने की घटना को 34 वर्ष पूरे हो गए हैं इस दिन हिंदू संगठन इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं तो वही मुस्लिम संगठन इस काला दिवस के रूप में मानते हैं इसी कारण शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *