जबलपुर: बेरहमी से हुई मारपीट के बाद युवक की माैत, मोहल्ले के युवकों से हुआ था विवाद

बेरहमी से मारपीट के बाद युवक की हत्या

जबलपुर, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के जबलपुर में कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के चलते माैत का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीती रात बदमाशों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद युवक को घर लाकर सुलाया गया था, लेकिन साेमवार सुबह वह अपने पलंग पर मृत हालत में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय चीना उर्फ अंकित ठाकुर का sunday रात मोहल्ले में ही रहने वाले सौरभ ठाकुर, यश बेन, अंजू ठाकुर और अन्य युवकों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने मिलकर अंकित के साथ हाथ-घूसों और लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की. अंकित के परिजन और मोहल्ले के लोगाें ने बीच-बचाव कर अंकित काे घर लेकर आए और बिस्तर पर सुला दिया. Monday सुबह जब परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सौरभ और उसके साथी आए दिन किसी न किसी से झगड़ा कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बनाते थे. उनकी हरकतों से मोहल्लेवासी लंबे समय से परेशान थे. sunday रात भी आरोपियों ने जबरन अंकित से गाली-गलौज कर विवाद शुरू किया और फिर हमला कर दिया.

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि अंकित की मौत मारपीट के कारण हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है. बताया गया कि सौरभ और उसके साथी पहले से ही अंकित से रंजिश रखते थे. कुछ समय पहले भी आरोपियों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बावजूद बदमाशों का आतंक नहीं थमा और वे आए दिन उससे विवाद करते रहते थे.

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a Comment