Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर : नशे से गई युवक की जान, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

नशे से गई युवक की जान, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

जबलपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मप्र में जबलपुर शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र से नशे को लेकर बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। राधाकृष्णन वार्ड और ठक्कर ग्राम के सैकड़ों लोग सोमवार को वार्ड में शव छोड़कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने हनुमानताल थाना प्रभारी पर अवैध शराब और नशीले इंजेक्शन के संरक्षण के आरोप लगाए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि हनुमानताल थाना प्रभारी के संरक्षण में थाना क्षेत्र पूरी तरह अवैध नशे की मंडी बन चुका है। लोगों का दावा है कि पिछले तीन से चार महीनों में जहरीली शराब के कारण कई युवाओं की मौत हो चुकी है। आज भी दो युवाओं की मौत हुई है, जिसमें जहरीली शराब से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अवैध नशे के कारण क्षेत्र में लगातार झगड़े और गंभीर मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं और बाहर के इलाकों से भी लोग यहां नशीले पदार्थ खरीदने पहुंच रहे हैं। एडिशनल एसपी के अनुसार “क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *