जगदलपुर :धारदार हथियार के साथ भयभीत कर रहा एक आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना नगरनार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आगामी 31 दिसम्बर एवं नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुये असामाजिक तत्व के व्यक्तियों पर कार्यवाही करने थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।
आज मंगलवार काे एनएमडीसी प्लांट मटेरियल गेट के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास पदमन सेठिया पिता विजय सेठिया निवासी नगरनार सुण्डीपारा थाना नगरनार के द्वारा अपने हाथ में धारदार हथियार चाकु लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर माहौल खराब कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकु को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपित का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वरी साहु, आरक्षक चंद्रकुमार कंवर, डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप का योगदान रहा ।
(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे



