Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नरेट में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नरेट में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कमिश्नरेट के अधिकारी व कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना पैदा करना भी है। इसके साथ ही समाज और आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां स्वच्छता होती है, वहां बेहतर स्वास्थ्य स्वतः सुनिश्चित होता है। आमजन को चाहिए कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें और जयपुर को क्लीन सिटी, सेफ सिटी और सिक्योर सिटी बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से पुलिस आयुक्त ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बननी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *