Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान स्टेट ट्रेडीशनल रेसलिंग और पैनक्रेशन चैंपियनशिप में जयपुर का दबदबा

राजस्थान स्टेट ट्रेडीशनल रेसलिंग और पैनक्रेशन चैंपियनशिप में जयपुर का दबदबा
राजस्थान स्टेट ट्रेडीशनल रेसलिंग और पैनक्रेशन चैंपियनशिप में जयपुर का दबदबा

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान स्टेट ट्रेडीशनल रेसलिंग और पैनक्रेशन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से लगभग दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की।

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज के. पवन युवा मामले एवं खेल विभाग सचिव, राजस्थान सरकार एवं चेयरमैन,आरएस एससी उपस्थित रहे। उनके साथ मनवीर सिंह (सर्विंग सोल्जर इंडियन आर्मी), अजय सिंह मीणा (चेयरमैन), राजस्थान हाई कोर्ट के एडवोकेट तनवीर अहमद, राजस्थान स्टेट फेडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत स्वामी, जनरल सेक्रेटरी आमिर खान, एशियन गेम्स खिलाड़ी निकिता चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। इस स्टेट चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी गोवा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।आयोजकों और कोचों ने खिलाड़ियों के अनुशासन,मेहनत और खेल भावना की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *