
जांजगीर-चांपा, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नाबालिग बालिका के साथ अश्लील इशारा करते हुए उसका पीछा करने वाले आरोपित को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए Superintendent of Police विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.
घटना की शिकायत पर 8 दिसंबर 2025 को आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित रत्ना कश्यप (30 वर्ष), निवासी पचेड़ा, थाना जांजगीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपित द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
